चटोग्राम रॉयल्स ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 25वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने शुक्रवार को नोआखली एक्सप्रेस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

सीजन की छठी जीत के साथ चटोग्राम रॉयल्स शीर्ष पायदान पर मौजूद है, जबकि 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद नोआखली एक्सप्रेस सबसे निचले यानी छठे स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नोआखली एक्सप्रेस 18.5 ओवरों में 126 रन पर सिमट गई। इस टीम को हसन ईसाखिल और सौम्य सरकार की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.1 ओवरों में 34 रन की साझेदारी की।

सौम्य सरकार 8 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हसन ने 20 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 25 रन जुटाए।

नोआखली एक्सप्रेस 49 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान हैदर अली ने जेकर अली के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन हैदर अली (12) के आउट होते ही एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। शब्बीर हुसैन 19 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विपक्षी खेमे से शोरिफुल इस्लाम ने महज 9 रन देकर 5 विकेट निकाले। इनके अलावा, कप्तान मेहदी हसन ने 3 विकेट हासिल किए। आमेर जमाल को 1 विकेट हाथ लगा।

Advertisement

इसके जवाब में चटोग्राम रॉयल्स ने 17 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम ने चौथी गेंद पर ही महमूदुल हसन जॉय (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक रॉयल्स का खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और 29 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए।

विपक्षी खेमे से शोरिफुल इस्लाम ने महज 9 रन देकर 5 विकेट निकाले। इनके अलावा, कप्तान मेहदी हसन ने 3 विकेट हासिल किए। आमेर जमाल को 1 विकेट हाथ लगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मेहदी हसन 36 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आसिफ अली ने 30 गेंदों में 36 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से इहसानुल्लाह ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, हसन महमूद, शब्बीर हुसैन और जहीर खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार