भारत और आयरलैंड के बीच दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार (26 जून) से होने जा रहा है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। वैभव को अंतिम एकादश में शामिल करने को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है।
सितांशु कोटक का कहना है कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए टीम मैनजमेंट किसी को ड्रॉप नहीं करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बैटिंग कोच ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें खुद की काबिलियत दिखाने के पर्याप्त मौके मिलेंगे। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए हमें किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिए जो पहले से ही रन बना रहा हो। यह भी सही नहीं होगा।"
भारत और आयरलैंड के बीच दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार (26 जून) से होने जा रहा है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। वैभव को अंतिम एकादश में शामिल करने को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने कहा कि इस स्तर के खिलाड़ियों में आमतौर पर परिपक्वता, सही फैसले लेने की क्षमता और खेलने का इरादा बहुत अच्छा होता है। कोच के अनुसार, सबसे जरूरी बात यह है कि वैभव को यह महसूस होना चाहिए कि वह टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें दूसरी टीमों की तरह इस टीम में भी खुलकर खेलने की आजादी मिली हुई है। ऐसा माहौल होना टीम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।