Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि उनकी टीम हाल के वर्षों में चेपॉक की परिस्थितियों को समझने के लिए संघर्ष कर रही है। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सीएसके को 50 रन से करारी हार मिली है।

Advertisement

चेपॉक के मैदान पर आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने परिस्थितियों का शानदार फायदा उठाया। वहीं, आरसीबी के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 197 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया। जिसे हासिल करने में सीएसके विफल रही।

Advertisement

फ्लेमिंग ने सीएसके की घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी हार के बाद कहा, "जैसा कि हम आपको कई वर्षों से बता रहे हैं, चेपॉक में घरेलू मैदान पर खेलने का कोई फायदा नहीं था।"

"हमने कई बार घर से बाहर जीत हासिल की है। हम पिछले कुछ वर्षों में चेपॉक की पिच और विकेटों को पढ़ नहीं पाए हैं। इसलिए, यह कोई नई बात नहीं है।

चेपॉक, जिसे कभी स्पिनरों की मदद करने के लिए जाना जाता था। यहां आईपीएल 2024 में इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने 74 विकेट लिए, जबकि स्पिनरों ने सिर्फ 25 विकेट लिए। सीएसके ने इस बार टीम में स्पिन गेंदबाजों को विशेष तौर पर चयन किया। लेकिन, परिस्थितियां उनकी ताकत के अनुरूप नहीं रहीं।

फ्लेमिंग ने माना है कि चेपॉक की पिच में काफी बदलाव आया है। जहां आप चार स्पिनरों को खिला सकते हैं। हमें प्रत्येक पिच की प्रकृति को समझने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, और यह काफी अलग है।

Advertisement

सीएसके को उम्मीद थी कि दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम होगी, क्योंकि इससे उन्हें लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। हालांकि, सतह धीमी होती गई, जिससे स्ट्रोक खेलना मुश्किल होता गया।

फ्लेमिंग ने माना है कि चेपॉक की पिच में काफी बदलाव आया है। जहां आप चार स्पिनरों को खिला सकते हैं। हमें प्रत्येक पिच की प्रकृति को समझने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, और यह काफी अलग है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार