ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस और ट्रैविस हेड के 17 मई से आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) टीम से दोबारा जुड़ने की संभावना है। ये दोनों उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल थे जो 9 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते टूर्नामेंट एक सप्ताह के लिए स्थगित होने पर देश छोड़कर चले गए थे।

Advertisement

हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में 11 जून से लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुना गया है, जिससे यह सवाल उठ खड़ा हुआ कि क्या ये खिलाड़ी आईपीएल में वापसी करेंगे, खासकर तब जब एसआरएच पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने का ऐलान 11 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद किया गया।

Advertisement

माना जा रहा है कि कमिंस, जो एसआरएच के कप्तान हैं, और हेड ने फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि वे भारत लौटने के लिए तैयार हैं। कमिंस के मैनेजर नील मैक्सवेल ने मंगलवार को न्यूज कॉर्प को बताया, "पैट की एक जिम्मेदारी है बतौर कप्तान और वह वापसी करने की योजना बना रहे हैं।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नेशनल टीम्स के प्रमुख, बेन ऑलिवर ने कहा कि यह एक "अत्यधिक असाधारण स्थिति" है और बोर्ड आने वाले दो दिनों में "खिलाड़ियों के साथ उनके व्यक्तिगत फैसलों को लेकर सहयोग करेगा कि वे भारत लौटें या नहीं।"

अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि एसआरएच के अन्य विदेशी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन, ईशान मलिंगा, कमिंदु मेंडिस और वियान मुल्डर टीम से दोबारा जुड़ेंगे या नहीं। मुल्डर को भी दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए शामिल किया गया है।

2024 में उपविजेता रही एसआरएच की टीम आईपीएल 2025 में जूझती नजर आई और अभी तक 11 मैचों में केवल तीन जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उन्हें बचे हुए तीनों मुक़ाबले बाहर (अवे) खेलने हैं: 19 मई को लखनऊ में एलएसजी के खिलाफ, 23 मई को बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ और 25 मई को दिल्ली में केकेआर के खिलाफ।

Advertisement

अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि एसआरएच के अन्य विदेशी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन, ईशान मलिंगा, कमिंदु मेंडिस और वियान मुल्डर टीम से दोबारा जुड़ेंगे या नहीं। मुल्डर को भी दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए शामिल किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार