ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली बाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

कोनोली को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद हसनैन की गेंद को पुल करने की कोशिश करते समय दस्ताने पर चोट लग गई।

Advertisement

एक और गेंद का सामना करने के बाद कोनोली काफी तकलीफ में दिखे। फीजियो के साथ बातचीत के बाद उन्‍होंने मैदान छोड़ दिया और फ‍िर स्‍कैन में उनकी चोट का खुलासा हुआ।

स्कैन करवाने के बाद कोनोली पर्थ स्टेडियम वापस आए और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई डगआउट में बैठे देखा गया, जबकि पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीत हासिल करके सीरीज 2-1 से जीत ली। यह परिणाम 22 वर्षों में पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर पहली सीरीज जीत भी है।

मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से बयान दिया गया कि कोनोली के बायें हाथ में फ़्रैक्‍चर है। वह सोमवार को पर्थ में एक स्‍पेशलिस्‍ट से मिलेंगे। टी20 सीरीज में उनकी जगह किसे लिया जाएगा इसकी घोषणा जल्‍द होगी।

कोनोली ने सितंबर में यूके के दौरे पर डेब्‍यू किया था, जहां उन्‍होंने स्‍कॉटलैंड और इंग्‍लैंड के ख‍िलाफ दो टी20 खेले थे, लेकिन उन्‍होंने बल्‍लेबाजी नहीं की और पांच ओवर किए जिसमें उन्‍हें कोई विकेट नहीं मिला।

Advertisement

मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से बयान दिया गया कि कोनोली के बायें हाथ में फ़्रैक्‍चर है। वह सोमवार को पर्थ में एक स्‍पेशलिस्‍ट से मिलेंगे। टी20 सीरीज में उनकी जगह किसे लिया जाएगा इसकी घोषणा जल्‍द होगी।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार