1975 की विश्व चैंपियन टीम का अहम हिस्सा रहे वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बर्नार्ड जूलियन ने 24 टेस्ट और 12 वनडे मुकाबलों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था।

Advertisement

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने जूलियन को 1975 की चैंपियन टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य बताया था, जिन्होंने 5 मुकाबलों में 17.70 की औसत के साथ 10 विकेट हासिल किए।

Advertisement

बर्नार्ड जूलियन ने उस विश्व कप श्रीलंका के विरुद्ध 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 विकेट अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जूलियन ने 12 ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट निकाले थे।

खिताबी मुकाबले में जूलियन ने एक आक्रामक ऑलराउंडर के रूप में अपनी चमक बिखेरी। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध फाइनल मैच में उन्होंने 37 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए थे। हालांकि, गेंद से कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।

त्रिनिदाद और टोबैगो गार्जियन ने क्लाइव लॉयड के हवाले से लिखा, "जूलियन हमेशा 100 प्रतिशत से ज्यादा देते थे। वह कभी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते थे। मैं हमेशा बल्ले और गेंद, दोनों से उन पर भरोसा कर सकता था। उन्होंने हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।"

बर्नार्ड जूलियन ने साल 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर मैच जिताऊ 121 रनों की पारी खेलकर अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था।

Advertisement

क्लाइव लॉयड ने कहा, "हम सभी जूलियन का पूरा सम्मान करते थे। वह खूब मौज-मस्ती करते थे। सभी लोग उन्हें प्यार करते थे। मुझे याद है कि हमने लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था। वहां उन्होंने फैंस को काफी देर तक ऑटोग्राफ दिए थे। हम जहां भी जाते, वहां उनका बहुत सम्मान किया जाता था।"

बर्नार्ड जूलियन ने साल 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर मैच जिताऊ 121 रनों की पारी खेलकर अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

जूलियन ने साल 1973 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 50 विकेट लेने के अलावा, 30.92 की औसत के साथ 866 रन भी जुटाए। वहीं, 12 वनडे मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने बल्ले से 86 रन बनाने के साथ 18 विकेट भी हासिल किए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार