Second ODI Match Between India: कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एक द‍िवसीय मैच में 119 रनों की शानदार पारी खेलकर इस प्रारूप में 16 महीने से जारी शतकों का सूखा समाप्त किया।

Advertisement

इंग्लैंड के 304 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत की तलाश थी और रोहित ने शुभमन गिल के साथ तेज शतकीय साझेदारी कर इस काम को बखूबी अंजाम दिया।

Advertisement

लंबे समय से बल्ले से प्रभावित करने में विफल रहे रोहित ने दूसरे ओवर में गस एटकिंसन की लगातार गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और मात्र 76 गेंद में शतक बनाया।

कप्तान रोहित ने मैच के 26वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर छक्के के साथ शतक पूरा किया। इसमें सात छक्के और नौ चौके शामिल थे। सिक्स मारकर पांचवीं बार शतक पूरा करने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए।

लिविंगस्टोन की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने की कोशिश में कैच आउट होने से पहले रोहित ने सात छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाए। उन्होंने 90 गेंदों का सामना किया।

रोहित का यह 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इसके साथ वह राहुल द्रविड़ (48) को पीछे छोड़कर इस मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100) और विराट कोहली (81) हैं।

Advertisement

लिविंगस्टोन की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने की कोशिश में कैच आउट होने से पहले रोहित ने सात छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाए। उन्होंने 90 गेंदों का सामना किया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार