Womens Asia Cup T20: 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, विस्फोटक बल्लेबाजी पहचान और विश्व विजेता कप्तान का तमगा। महिला क्रिकेट की 'लेडी सहवाग' के ठाठ अलग है। फॉर्मेट चाहे कोई भी हो उनका अंदाज आक्रामक ही होता है। ठीक वैसे ही जैसा पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का था।

Advertisement

हरियाणा के रोहतक से आने वाली शेफाली वर्मा ने 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। सुनने में ये कोई फिल्म की कहानी जरूर लगती है लेकिन यह हकीकत है। अपने हुनर के दम पर बहुत जल्द ही शेफाली को लाइमलाइट मिली। बात चाहे, तेजी से रन बनाने की हो, या फिर शतक लगाने की इस बल्लेबाज का कोई जवाब नहीं। उन्होंने हाल ही में सबसे तेज दोहरा टेस्ट शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

Advertisement

एक बार फिर बड़े मंच पर शेफाली वर्मा से टीम इंडिया को काफी उम्मीदे हैं। महिला टी20 विश्व कप 2024 नजदीक है और भारत की नजर इस बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने पर है। इस टीम में विश्व चैंपियन बनने का दमखम है और इसके लिए सबसे बड़ा हथियार शेफाली वर्मा साबित होने वाली हैं। उनके कंधे पर टीम को एक धमाकेदार और मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। खास बात यह है कि पूरी टीम को उम्मीद है कि शेफाली यह रोल बखूबी निभाएंगी।

2019 में डेब्यू करने वाली इस खिलाड़ी ने महज पांच साल में पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया है। तीनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 5 टेस्ट, 26 वनडे और 81 टी20 में अब तक 567, 588, 1948 रन बनाए।

क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार है, जबकि भारतीय महिला टीम अपना विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को उनका सामना पाकिस्तान से होगा।

2019 में डेब्यू करने वाली इस खिलाड़ी ने महज पांच साल में पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया है। तीनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 5 टेस्ट, 26 वनडे और 81 टी20 में अब तक 567, 588, 1948 रन बनाए।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार