AUS-W vs IND-W: अगले महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए चयनित भारतीय महिला टीम से शेफ़ाली वर्मा को बाहर कर दिया गया है। वहीं बोर्ड परीक्षा के चलते न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू वनडे श्रृंखला मिस करने के बाद विकेटकीपर ऋचा घोष की टीम में वापसी हुई है।

Advertisement

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर रहने वाली आशा शोभना अभी भी बाहर हैं। पिछली श्रृंखला के लिए पूजा वस्त्रकर को आराम दिया गया था और वह भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। श्रेयंका पाटिल, दयालन हेमलता, सयाली सतघरे और उमा छेत्री इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। न्यूज़ीलैंड श्रृंखला में डेब्यू करने वाली साइमा ठाकोर और तेजल हसबनिस की भारतीय टीम में जगह बरक़रार है।

Advertisement

बैटर प्रिया पुनिया और हरलीन देओल को बुलावा आया है जबकि लेग स्पिनर मिन्नू मणि और तितास साधु को भी 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है।

श्रृंखला का पहला मैच 5 दिसंबर को जबकि दूसरा मैच 8 दिसंबर ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। वहीं 11 दिसंबर को पर्थ में तीसरा मैच खेला जाएगा।

तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम :

श्रृंखला का पहला मैच 5 दिसंबर को जबकि दूसरा मैच 8 दिसंबर ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। वहीं 11 दिसंबर को पर्थ में तीसरा मैच खेला जाएगा।

Advertisement

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव , तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकुर।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार