T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका के सफर का अंत निराशाजनक रहा। लगातार दो फाइनल हारने के बाद कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने कहा कि खिलाड़ियों को यह ट्रॉफी जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वह सपना पूरा नहीं हुआ।

Advertisement

दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के 158/5 के स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 32 रनों से हार गई। पिछले साल भी टूर्नामेंट में घरेलू धरती पर वह ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

Advertisement

फाइनल के बाद लॉरा ने कहा, "खेल से पहले, हमने चर्चा की थी कि हमें वाकई लगता है कि यह हमारा साल है। बहुत से लोगों को ऐसा ही लगा। इससे पता चलता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और मैदान पर कुछ भी हो सकता है। आप कभी भी भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि क्या होने वाला है। टूर्नामेंट का अपना सबसे खराब प्रदर्शन फाइनल में करना थोड़ा निराशाजनक है।"

उन्होंने यह भी माना कि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत से दक्षिण अफ्रीका को अवाक कर दिया।

लॉरा ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने उन्हें कुछ ज्यादा रन बनाने दिए। वे वाकई जीत के इरादे के साथ आई थीं और मुझे लगता है कि इसने हमें थोड़ा बैकफुट पर धकेल दिया। हमने सोचा था कि हम इससे निपट लेंगे, लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।"

लॉरा और ब्रिट्स टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दो खिलाड़ी रहीं, जबकि स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा न्यूजीलैंड की अमेलिया केर के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाली दूसरी खिलाड़ी रहीं।

Advertisement

कप्तान ने आगे कहा, "यह निश्चित रूप से निराशाजनक है, लेकिन मुझे लगता है कि हम 10 टीमों वाले टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे, इसलिए हमारा टूर्नामेंट अब भी काफी अच्छा रहा। इसमें बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं जिन पर विचार किया जा सकता है।

लॉरा और ब्रिट्स टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दो खिलाड़ी रहीं, जबकि स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा न्यूजीलैंड की अमेलिया केर के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाली दूसरी खिलाड़ी रहीं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार