Former England: इंग्लैंड के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है, वो महज 55 साल के थे। ये जानकारी सोमवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी।

Advertisement

थोर्प ने 1993 से 2005 के बीच इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 44.66 की औसत से 16 शतक सहित 6,744 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने सीनियर पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी अदा की। 2010 में वह इंग्लैंड की टीम के मुख्य बल्लेबाजी कोच बने, जबकि इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड पुरुष टीम के लिए क्रिस सिल्वरवुड के सहायक की भूमिका भी निभाई।

2021-22 के ऐशेज़ के मद्देनजर इस्तीफा देने वाले टीम मैनेजमेंट के सदस्यों में थोर्प भी थे। मार्च 2022 में अफगानिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए चुने जाने के बाद ही वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए, जिसके चलते वह अफगानिस्तान की टीम से जुड़ नहीं पाए।

ईसीबी ने थोर्प के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, "हम बेहद दुख के साथ यह सूचित कर रहे हैं कि ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है। इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक होने के अलावा वह क्रिकेट परिवार के प्यारे सदस्यों में से एक थे। उनकी प्रतिभा का हर कोई लोहा मानता था।

2021-22 के ऐशेज़ के मद्देनजर इस्तीफा देने वाले टीम मैनेजमेंट के सदस्यों में थोर्प भी थे। मार्च 2022 में अफगानिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए चुने जाने के बाद ही वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए, जिसके चलते वह अफगानिस्तान की टीम से जुड़ नहीं पाए।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार