मैट शॉर्ट के कैरेबियाई टी20 दौरे से बाहर होने के बाद, जेक फ्रेजर-मैकगर्क वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में पारी की शुरुआत करेंगे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। यह मैच भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर सबीना पार्क में खेला जाएगा।

Advertisement

फ्रेजर-मैकगर्क को कैरेबियाई दौरे के लिए देर से बुलाया गया है। शुरुआत में मैकगर्क को 16 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन इसके बाद उन्हें स्पेंसर जॉनसन की जगह टीम में बुलाया गया।

इस मुकाबले के साथ मिशेल ओवेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वह मध्यक्रम में खेलेंगे। मिशेल ओवेन पिछले साल होबार्ट के पहले बिग बैश खिताब के हीरो रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिससे पहले जमैका में ट्रेनिंग के बाद मैट शॉर्ट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। ऐसे में उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ गया।

वहीं, दूसरी ओर टिम डेविड को आईपीएल-2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए हैमस्ट्रिंग की चोट लगी। वह इससे उबर रहे हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कूपर कोनोली सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी के साथ पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कूपर कोनोली सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पहले टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जांपा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार