T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम की सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार किसी को पच नहीं है। टीम इंडिया की हार के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में गलत खिलाड़ियों के चयन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी गलत प्लेइंग इलेवन को हार का जिम्मेदार माना है।

Advertisement

अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर प्लेइंग इलेवन में सही खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा, तो फेवरेट होने के बाद भी भारतीय टीम खिताब से दूर रहेगी।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया था। कुलदीप यादव को बाहर रखा गया था। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा खराब फॉर्म के बावजूद क्यों प्लेइंग इलेवन में बने हुए हैं? ये ऐसे सवाल हैं जो भारतीय टीम मैनेजमेंट से लगातार पूछे जा रहे हैं।

शहजाद ने कहा, "वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे दोनों को मैदान के चारों ओर शॉट लगे। कोई दूसरा विकल्प नहीं था। जसप्रीत बुमराह नहीं होते, तो साउथ अफ्रीका आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर जाती। भारतीय मैदानों पर, बैट्समैन को रोकना बहुत मुश्किल है। भारत का गेंदबाजी आक्रमण पूर्ण नहीं है। गौतम गंभीर ही सारी प्लानिंग कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपनी स्ट्रेटेजी पर फिर से सोचने की जरूरत है।"

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया था। कुलदीप यादव को बाहर रखा गया था। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा खराब फॉर्म के बावजूद क्यों प्लेइंग इलेवन में बने हुए हैं? ये ऐसे सवाल हैं जो भारतीय टीम मैनेजमेंट से लगातार पूछे जा रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार