न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज गैविन लार्सन को न्यूजींलैंड क्रिकेट का सेलेक्शन मैनेजर नियुक्त किया गया है। लार्सन, सैम वेल्स के बाद यह जिम्मा संभालेंगे। वह 3 नवंबर से आधिकारिक तौर पर अपनी भूमिका शुरू करेंगे।

Advertisement

लार्सन, हेड कोच रॉब वॉल्टर के साथ मिलकर ब्लैककैप्स, न्यूजीलैंड-ए और न्यूजीलैंड इलेवन टीमों के चयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisement

इस भूमिका पर खुशी जताते हुए लार्सन ने कहा, "ब्लैककैप्स और नेशनल हाई परफॉर्मेंस माहौल में दोबारा शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के प्रति बेहद जुनूनी हूं। मुझे एक बार फिर से उच्चतम स्तर पर योगदान देने का मौका मिलना बेहद रोमांचक है। मैं इस समर से शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद करता हूं कि ब्लैककैप्स की सफलता को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकूं।"

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के चीफ हाई परफॉर्मेंस ऑफिसर डैरिल गिब्सन ने कहा, "गैविन की इस भूमिका से परिचितता और इसकी आवश्यकताओं की समझ ने उनके चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन हम उनके जुनून, ऊर्जा और दोबारा खेल से जुड़कर सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा से भी बेहद प्रभावित हुए।"

नेशनल सेलेक्शन मैनेजर चयन प्रक्रिया को संचालित करने के साथ-साथ घरेलू स्काउट्स और मेजर एसोसिएशन कोचों के साथ मिलकर घरेलू क्रिकेट पर नजर बनाए रखने के भी जिम्मेदार होते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 टेस्ट और 121 वनडे खेलने वाले लार्सन क्रिकेट वेलिंगटन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2015 से पहले क्रिकेट ऑपरेशन मैनेजर थे। इसके बाद, उन्हें 2015 से 2023 तक न्यूजीलैंड का सेलेक्शन मैनेजर नियुक्त किया गया।

Advertisement

नेशनल सेलेक्शन मैनेजर चयन प्रक्रिया को संचालित करने के साथ-साथ घरेलू स्काउट्स और मेजर एसोसिएशन कोचों के साथ मिलकर घरेलू क्रिकेट पर नजर बनाए रखने के भी जिम्मेदार होते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गिब्सन ने पुष्टि की है कि चयन मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सेलेक्शन मैनेजर को ब्लैककैप्स के हेड कोच को जानकारी देने, सलाह देने, सहयोग करने और जरूरत पड़ने पर चुनौती देने का अधिकार होगा, जबकि अंतिम निर्णय लेने का अधिकार हेड कोच के पास ही रहेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार