T20 Cricket World Cup Semi: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। टॉस के बाद जब भारत ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान किया, तो उसमें ऋषभ पंत का नाम नहीं था। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से हर कोई हैरान था।

Advertisement

केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम की पहली पसंद हैं लेकिन माना जा रहा था कि पंत की वनडे टीम में वापसी होगी क्योंकि वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और स्पेशलिस्ट विकेटकीपर भी हैं। मगर टीम इंडिया को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच एक खिलाड़ी को चुनना था। ये टीम के लिए काफी मुश्किल फैसला था लेकिन अंत में फैसला केएल राहुल के हक में हुआ।

ऋषभ पंत को बाहर करने की कोई खास वजह तो नजर नहीं आई लेकिन मुमकिन है कि मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कॉम्बिनेशन एक बड़ी वजह हो सकती है। दरअसल मिडिल ऑर्डर में बांए हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर हैं। ऐसे में अगर पंत भी मिडिल ऑर्डर में होते तो टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ सकता था।

साथ ही, आईपीएल और टी20 विश्व कप खेलने के बावजूद ऋषभ पंत की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है। सीरीज से पहले कई बार ये सवाल उठ चुका है कि क्या ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद वनडे फॉर्मेट खेलने के लिए तैयार हैं। पंत को वनडे मैच खेले करीब-करीब 2 साल होने वाले हैं।

ऋषभ पंत को बाहर करने की कोई खास वजह तो नजर नहीं आई लेकिन मुमकिन है कि मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कॉम्बिनेशन एक बड़ी वजह हो सकती है। दरअसल मिडिल ऑर्डर में बांए हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर हैं। ऐसे में अगर पंत भी मिडिल ऑर्डर में होते तो टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ सकता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार