टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए स्क्वॉड में स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। सुंदर इस समय तमिलनाडु की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं। उन्होंने रविवार को दो विकेट लेने से पहले मैच की पहली पारी में 152 रन बनाए थे।

Advertisement

वाशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। यानी वह एक लंबे समय के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने जा रहे हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सुंदर दूसरे टेस्ट से पहले पुणे में टीम से जुड़ेंगे।

25 वर्षीय यह ऑलराउंडर, जो इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश टी20 सीरीज का हिस्सा थे। उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करने के बाद अब तक चार टेस्ट खेले हैं। उनका आखिरी टेस्ट मैच उसी साल अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में था। चार टेस्ट में सुंदर ने 265 रन बनाए हैं और छह विकेट लिए हैं।

टीम में यह बदलाव बेंगलुरु में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से मिली हार के बाद सामने आया है। तीन टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में भारत इस समय 0-1 से पिछड़ गया है। न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच जीता है। भारतीय धरती पर कीवी टीम ने अपने 37 टेस्ट मैचों में यह सिर्फ तीसरी जीत दर्ज की है।

तीन स्पिनरों (रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव) के साथ टीम में पहले से ही मौजूद होने के कारण, यह संभावना है कि यदि भारत अपने संयोजन में बदलाव करने का फैसला करता है, तो सुंदर 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में इनमें से किसी एक खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे।

Advertisement

आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया

तीन स्पिनरों (रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव) के साथ टीम में पहले से ही मौजूद होने के कारण, यह संभावना है कि यदि भारत अपने संयोजन में बदलाव करने का फैसला करता है, तो सुंदर 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में इनमें से किसी एक खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार