भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि रोहित शर्मा का बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न जाना बेहद चौंकाने वाला है।

Advertisement

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए हरभजन ने कहा, “शुभमन गिल को बधाई। वह टेस्ट क्रिकेट में टीम का अच्छा नेतृत्व कर रहे हैं। अब उन्हें वनडे का कप्तान भी बना दिया गया है। सच कहूं तो, रोहित को कप्तान न बनते देखना मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला है। अगर आप रोहित शर्मा को चुन रहे हैं, तो उन्हें कप्तान जरूर चुनें, क्योंकि उन्होंने हाल ही में आपको आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।"

Advertisement

हरभजन ने कहा, "रोहित सीमित ओवरों के प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट के स्तंभों में से एक रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें कम से कम इस दौरे पर तो मौका मिलना ही चाहिए था। अगर चयनकर्ता 2027 के वनडे विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं, तो वह अभी बहुत दूर है।"

पूर्व स्पिनर ने कहा, "शुभमन के पास वनडे कप्तान की भूमिका में ढलने के लिए अभी बहुत समय है। उन्हें जो मौका दिया गया है, इसमें थोड़ी देरी हो सकती थी। वह छह से आठ महीने या एक साल भी इंतजार कर सकते थे। मैं शुभमन के लिए खुश हूं, लेकिन साथ ही, रोहित शर्मा के कप्तान न होने से थोड़ा निराश भी हूं।"

रोहित के वनडे करियर पर हरभजन सिंह ने कहा, "अगर आप रोहित के वनडे रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो उनका औसत लगभग 50 के आसपास है। यह दर्शाता है कि वह कितने निरंतर रहे हैं और एक सलामी बल्लेबाज के रूप में कितना योगदान देते हैं। भारत के लिए खेलने के मामले में उनके प्रदर्शन और उनके दृष्टिकोण पर कोई संदेह नहीं है। वह एक अद्भुत खिलाड़ी रहे हैं, और यह बात नहीं बदलेगी।"

पूर्व स्पिनर ने कहा, "शुभमन के पास वनडे कप्तान की भूमिका में ढलने के लिए अभी बहुत समय है। उन्हें जो मौका दिया गया है, इसमें थोड़ी देरी हो सकती थी। वह छह से आठ महीने या एक साल भी इंतजार कर सकते थे। मैं शुभमन के लिए खुश हूं, लेकिन साथ ही, रोहित शर्मा के कप्तान न होने से थोड़ा निराश भी हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम घोषित कर दी गई है। रोहित की जगह शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, गिल की जगह उप-कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार