Harare Sports Club: कप्तान शुभमन गिल (66) के फॉर्म में वापसी के साथ शानदार अर्धशतक से भारत ने जिम्बावे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में बुधवार को 4 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इस मुकाबले में अपनी फॉर्म में वापसी की। पहले दो मैचों में असफल रहे गिल ने मात्र 48 गेंदों पर 66 रन 7 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग साझेदारी में 8.1 ओवर में 67 रन की ठोस साझेदारी की। जायसवाल 27 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 36 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

जायसवाल का विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे पिछले मैच के शतकधारी अभिषेक शर्मा इस बार ज्यादा लंबा नहीं खेल पाए। अभिषेक 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। गिल को फिर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया।

गिल भारत के 153 के स्कोर पर आउट हुए जबकि गायकवाड़ आखिरी ओवर में चौथी गेंद पर पवेलियन लौटे। गायकवाड़ ने 28 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 49 रन बनाए और एक रन से अर्धशतक से चूक गए।

जायसवाल का विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे पिछले मैच के शतकधारी अभिषेक शर्मा इस बार ज्यादा लंबा नहीं खेल पाए। अभिषेक 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। गिल को फिर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया।

जिम्बावे की तरफ से सिंकदर रजा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट लिए। मेज़बान टीम भारत को और भी कम स्कोर पर रोक सकती थी अगर फील्डरों ने एक के बाद एक कैच नहीं टपकाए होते। गिल और ऋतुराज की बदौलत भारत ने एक अच्छा स्कोर खड़ा कर लिया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार