भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेल भारतीय टीम को न सिर्फ जीत दिलायी, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी दिलाया। दबाव की स्थिति में खेली गई संजू की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए इस मैच से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने सैमसन की क्षमता पर भरोसा जताया था और न सिर्फ वेस्टइंडीज मैच बल्कि सेमीफाइनल और फाइनल में भी उनके बेहतर प्रदर्शन की दुआ मांगी थी।

Advertisement

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, "मैं संजू सैमसन को बताना चाहता हूं कि इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। मेरी प्रार्थना है कि तुम्हें अच्छी शुरुआत मिलेगी और तुम उसे बड़ी पारी में तब्दील करोगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे बड़ा मंच और अवसर आपको नहीं मिलेगा। इतने सालों की मेहनत के बाद आपको एक अच्छा अवसर मिला है। इसे भुनाइये।"

अश्विन ने कहा कि मेरी तरफ से उनका सपना यही रहना चाहिए कि अगले तीन मैचों में लगातार शतक लगाते हुए इस विश्व कप को समाप्त करें। अगर 3 नहीं तो 2 या 1 भी चलेगा। चलो शतक को भूल जाओ। मैं चाहता हूं कि वह मैच जिताऊ पारी खेले। यह उसके आत्मविश्वास के लिए जरूरी है। उसकी दुनिया बदल जाएगी। वह इसे डिजर्व करता है। इसके योग्य है।

सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अश्विन के अपने ऊपर जताए भरोसे को सही साबित किया और भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

अश्विन ने कहा कि मेरी तरफ से उनका सपना यही रहना चाहिए कि अगले तीन मैचों में लगातार शतक लगाते हुए इस विश्व कप को समाप्त करें। अगर 3 नहीं तो 2 या 1 भी चलेगा। चलो शतक को भूल जाओ। मैं चाहता हूं कि वह मैच जिताऊ पारी खेले। यह उसके आत्मविश्वास के लिए जरूरी है। उसकी दुनिया बदल जाएगी। वह इसे डिजर्व करता है। इसके योग्य है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 विश्व कप में भारत का यह सबसे बड़ा चेज था। वहीं, चेज के दौरान संजू सैमसन की पारी सबसे बड़ी पारी थी। उन्होंने विराट कोहली (नाबाद 82) को पीछे छोड़ा। सैमसन को उनकी पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार