पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस पारी के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने अय्यर की जमकर तारीफ की है।
श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को सीएसके के खिलाफ 29 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन ने पंजाब किंग्स को 18.4 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
श्रेयर अय्यर ने आईपीएल 2024 के बाद से खेले गए 43 मैचों में, उन्होंने 169.51 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस दौरान, उन्होंने 2024 में केकेआर की ओर से 351 रन बनाए और उसके बाद 2025 में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर 604 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।
सबा करीम का मानना है कि लगातार अच्छी परफॉर्मेंस देने के बावजूद अय्यर को अभी भी कम आंका जाता है।
सबा करीम ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से कहा, "इस मैच में एक ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला, जब अय्यर ने दिखाया कि वह अब तक देखे गए दूसरे बल्लेबाजों से कितने अलग हैं। टी20 फॉर्मेट में भी, वह बिल्कुल बेदाग लगते हैं, उनके पास काफी समय होता है। मेरा मानना है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट (जिसमें वनडे और टी20 शामिल हैं) में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वह शायद नंबर 1 बल्लेबाज हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी, जब से उन्होंने ऑन साइड की तरफ अपने स्क्वायर शॉट्स पर काम करना शुरू किया है, मुझे लगता है कि वह एक बेहतर और ज्यादा संपूर्ण बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्हें रोकना बहुत मुश्किल है।"
सबा करीम का मानना है कि लगातार अच्छी परफॉर्मेंस देने के बावजूद अय्यर को अभी भी कम आंका जाता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने कहा, "गेंद का सामना करने से पहले वह बहुत मज़बूत पोजीशन में आ जाते हैं। उनके ट्रिगर मूवमेंट को देखिए, वह पीछे हटते हैं, जिससे उनके शरीर का वजन एक पैर से दूसरे पैर पर चला जाता है। फिर उनका अगला पैर आसानी से खुल जाता है, और फिर वह जोरदार शॉट लगाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां उन्होंने बहुत मेहनत की है। इससे उन्हें छोटी गेंदों को भी अच्छे से खेलने में मदद मिलती है। इसलिए वह या तो आगे बढ़कर खेल सकते हैं या अपना वजन थोड़ा सा पीछे की ओर डाल सकते हैं, और गेंद को सीधे जमीन पर या स्क्वायर-लेग या मिड-विकेट बाउंड्री के ऊपर से जोरदार तरीके से मार सकते हैं।"