आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की बल्लेबाजी का मध्यक्रम विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के आसपास सिमटा हुआ है। क्लासेन ने सीजन में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और नियमित रूप से रन बनाते हुए टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में क्लासेन ने 13 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मुंबई क्रिकेट के दिग्गज आदित्य तारे ने हेनरिक क्लासेन की तारीफ की है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट आदित्य तारे ने कहा, "हेनरिक क्लासेन ने फिर से बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन में उन्होंने जितनी भी पारियां खेली हैं, उनमें से ज्यादातर में 30 से अधिक रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उनके पास ज्यादा समय नहीं था, लेकिन फिर भी 13 गेंदों पर 37 रन की पारी उनके बल्ले से आई। यह पारी कमाल की थी और असरदार थी।"

Advertisement

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की बल्लेबाजी का मध्यक्रम विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के आसपास सिमटा हुआ है। क्लासेन ने सीजन में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और नियमित रूप से रन बनाते हुए टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में क्लासेन ने 13 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मुंबई क्रिकेट के दिग्गज आदित्य तारे ने हेनरिक क्लासेन की तारीफ की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हेनरिक क्लासेन ने अपनी दमदार और स्थिति की अनुकूल बल्लेबाजी से एसआरएच की खतरनाक बल्लेबाजी में गहराई पैदा की है। सीजन के 7 मैचों की 7 पारियों में 53.33 की औसत और 153.11 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 22 चौके आए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार