भारत ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 2 रन से शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।

Advertisement

मोंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।

Advertisement

भारत को रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 2.3 ओवरों में 42 रन की साझेदारी हुई।

उथप्पा 11 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए। स्टुअर्ट बिन्नी (4) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन इसी ओवर में टीम ने उनका विकेट भी गंवा दिया।

टीम 46 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से चिपली ने दिनेश कार्तिक के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

भरत चिपली 13 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान कार्तिक ने 6 गेंदों में 17 रन की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद शहजाद ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि अब्दुल समद को 1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 24 के स्कोर पर माज सदाकत (7) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद ख्वाजा नफे ने अब्दुल समद के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया।

विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद शहजाद ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि अब्दुल समद को 1 सफलता हाथ लगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ग्रुप-सी में पाकिस्तानी टीम 2 में से 1 मैच जीतकर शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने कुवैत के खिलाफ अपने पहले मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर दूसरे पायदान पर मौजूद है। कुवैत की टीम पहला मुकाबला गंवाने के बाद तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम 8 नवंबर को अपने अगले मैच में कुवैत से भिड़ेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार