आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान विश्‍व कप मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्‍स को एक आश्चर्यजनक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है - शहर के लगभग सभी होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं और जहां कुछ कमरे उपलब्ध हैं उनका किराया इतना ज्‍यादा है कि आम लोग दूसरे विकल्‍प तलाश रहे हैं।

Advertisement

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा के बाद मैच के दिन के आसपास अहमदाबाद में होटल की कीमतों में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई, जिससे कई प्रशंसकों को किफायती आवास खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Advertisement

अहमदाबाद में होटल के कमरे पहले से ही पूरी तरह से बुक हो चुके हैं, जिनकी कीमतें डेढ़ लाख रुपये से अधिक हो गई हैं। इससे क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट के महाकुंभ के दौरान यहां ठहरने के लिए जगह खोजना बेहद मुश्किल हो गया है। उनके पास सीमित विकल्‍प बचे हैं।

कुछ प्रशंसकों ने अद्भुत चुनौती से निपटने का अद्भुत तरीका भी खोज निकाला। क्रिकेट कमेंटेटर मुफद्दल वोहरा ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प प्रवृत्ति की ओर ध्यान दिलाया। उन्‍होंने बताया कि कुछ प्रशंसकों ने अहमदाबाद में आवास के लिए अस्पताल के बेड की बुकिंग करना बेहतर समझा है।

जैसे-जैसे शहर बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है, अस्पताल प्रशासकों ने भारत-पाकिस्‍तान मैच की तारीख के आसपास बेड की बुकिंग में असामान्य वृद्धि देखी है।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

होटलों के कमरों की महंगाई केवल अहमदाबाद तक ही सीमित नहीं है। पड़ोसी शहरों में भी होटल दरों में तेज वृद्धि हुई है। अहमदाबाद से केवल एक घंटे की दूरी पर स्थित वडोदरा में होटल बुकिंग का किराया सामान्य दरों से छह से सात गुना तक बढ़ गया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार