Hero Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी को लेकर एक बार फिर से लोगों में उत्साह दिखने लगा है। यही कारण है कि कई वर्षों बाद दोबारा से हॉकी इंडिया लीग का आगाज फिर से शुरू होने जा रहा है। दरअसल, फैंस के बढ़ते प्रेम को भुनाने और भारतीय हॉकी के भविष्य को चमकाने के लिए फिर से हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की 7 साल बाद वापसी हुई है। इसका ऐलान तो कई हफ्तों पहले ही हो गया था, लेकिन अब इसकी टीमों और तारीखों का भी ऐलान हो गया है।

Advertisement

इस बार लीग की शुरुआत 28 दिसंबर को होगी और 5 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। वहीं महिलाओं के इवेंट का फाइनल 26 जनवरी 2025 को होगा। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग से अलग हर फ्रेंचाइजी के अपने होम ग्राउंड पर मुकाबले खेलने का नियम नहीं है। इस बार लीग के सभी मैच राउरकेला और रांची में खेले जाएंगे।

Advertisement

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत ने बताया कि यह खुशी की बात है कि हॉकी इंडिया लीग 7 साल बाद फिर से शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा प्लेटफॉर्म है, जहां युवाओं को टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। मनप्रीत ने कहा कि इस लीग के जरिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ युवाओं को खेलने और अपने गेम को ओर बेहतर करने का मौका मिलता है।

चार बार के ओलंपियन मनप्रीत ने कहा कि इस लीग के जरिए काफी हद तक खिलाड़ियों की वित्तीय समस्या भी ठीक हो जाती है। मनप्रीत ने कहा कि आईपीएल की तरह ही हॉकी इंडिया लीग होगी। उन्होंने हॉकी इंडिया लीग को लेकर कहा कि वह इस लीग को लेकर भारतीय हॉकी फ्रेंचाइजी और हॉकी इंडिया लीग का धन्यवाद करना चाहेंगे। मनदीप ने कहा कि 7 साल बाद लीग की दोबारा से शुरुआत होने जा रही है और इस लीग के जरिए कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं टीम इंडिया को लीग के जरिए कई खिलाड़ी मिलेंगे।

टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता मनप्रीत ने कहा कि इस लीग के जरिए वर्ल्ड कप के लिए भी तैयारी हो जाएगी। मनदीप ने कहा कि राउरकेला में काफी क्लाउड होता है, ऐसे में वर्ल्ड कप में काफी टफ मुकाबले होंगे।

चार बार के ओलंपियन मनप्रीत ने कहा कि इस लीग के जरिए काफी हद तक खिलाड़ियों की वित्तीय समस्या भी ठीक हो जाती है। मनप्रीत ने कहा कि आईपीएल की तरह ही हॉकी इंडिया लीग होगी। उन्होंने हॉकी इंडिया लीग को लेकर कहा कि वह इस लीग को लेकर भारतीय हॉकी फ्रेंचाइजी और हॉकी इंडिया लीग का धन्यवाद करना चाहेंगे। मनदीप ने कहा कि 7 साल बाद लीग की दोबारा से शुरुआत होने जा रही है और इस लीग के जरिए कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं टीम इंडिया को लीग के जरिए कई खिलाड़ी मिलेंगे।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार