राशिद खान के मुताबिक, उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों से मिली नागरिकता की पेशकश को ठुकरा दिया था। इस स्टार लेग-स्पिनर ने अपनी किताब, 'राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में इस बात का खुलासा किया है।

Advertisement

किताब में राशिद ने 2023 आईपीएल सीजन की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि टीम के एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि भारतीय क्रिकेट जगत की एक 'बड़ी हस्ती' उनसे मिलना चाहती है। राशिद को वह बातचीत अच्छी तरह याद है।

Advertisement

उन्होंने बताया, "मैं उनके पास गया और नमस्ते किया। हमारी बातचीत शुरू हुई, और उन्होंने कहा: 'आपके देश (अफगानिस्तान) के हालात बहुत खराब हैं। आप भारत आ जाओ और यहीं रहो। हम आपको भारतीय दस्तावेज दिलवा देंगे। आप यहीं रहो और यहीं क्रिकेट खेलो।' उनकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसका क्या जवाब दूं, लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए कहा, 'आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं अपने देश, अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।'"

राशिद ने यह भी बताया कि इस तरह के प्रस्ताव सिर्फ एक देश से नहीं मिले थे। उन्होंने लिखा, "मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत, दोनों देशों से (नागरिकता और खेलने के) ऐसे प्रस्ताव मिले थे, लेकिन मैंने उनसे कहा, 'अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा।'

उन्होंने बताया, "मैं उनके पास गया और नमस्ते किया। हमारी बातचीत शुरू हुई, और उन्होंने कहा: 'आपके देश (अफगानिस्तान) के हालात बहुत खराब हैं। आप भारत आ जाओ और यहीं रहो। हम आपको भारतीय दस्तावेज दिलवा देंगे। आप यहीं रहो और यहीं क्रिकेट खेलो।' उनकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसका क्या जवाब दूं, लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए कहा, 'आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं अपने देश, अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।'"

Also Read: LIVE Cricket Score

खान ने मैदान के बाहर भी एक खास पल साझा किया। उन्होंने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे के जन्म की खबर दी और नवजात का नाम अजलान खान बताया। इस घोषणा के साथ उन्होंने अपने बेटे की एक प्यारी सी तस्वीर और लकड़ी की एक तख्ती भी साझा की, जिस पर लिखा था, "हैलो दुनिया, मेरा नाम अजलान खान है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार