आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 40 रनों से हराया। जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करने से डीसी के कप्तान अक्षर पटेल खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन मुकाबलों में टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उस पर उन्हें गर्व है।

Advertisement

केकेआर के खिलाफ मिली जीत के बाद अक्षर ने कहा, "मैं कहूंगा कि पिछले तीन मुकाबलों में जिस तरह से हम खेले, तब भी जब आपको पता था कि चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, उसके बावजूद जिस तरह से टीम ने लड़ाई लड़ी, मुझे उस पर बहुत गर्व है। किसी ने नहीं सोचा था कि हम बस हार मान लेंगे और सोचेंगे कि हम पहले ही बाहर हो चुके हैं।"

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने आगे कहा, "सबसे पहले आपको अपनी गलतियां माननी होती हैं। इसके बाद आपको एहसास होगा कि आपको क्या बेहतर करना है। यही वह सकारात्मक चीज है जिसे आपको आगे ले जाना है। अगर सिर्फ एक मैच का नतीजा अलग होता, तो चीज़ें बहुत अलग हो सकती थीं। मुझे लगता है कि पिछली बार जब हमने अच्छा क्रिकेट खेला था, तो वह सिर्फ एक मैच के बारे में था। अगर वह एक मैच हमारे पक्ष में गया होता, तो हम अलग तरह से बात कर रहे होते। हमने जैसे टॉस के समय बात की थी कि कैच पकड़ने वाले पल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। अगर ऐसा हुआ होता, तो शायद हम अलग पोजीशन में होते।"

केकेआर के खिलाफ मिली जीत के बाद अक्षर ने कहा, "मैं कहूंगा कि पिछले तीन मुकाबलों में जिस तरह से हम खेले, तब भी जब आपको पता था कि चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, उसके बावजूद जिस तरह से टीम ने लड़ाई लड़ी, मुझे उस पर बहुत गर्व है। किसी ने नहीं सोचा था कि हम बस हार मान लेंगे और सोचेंगे कि हम पहले ही बाहर हो चुके हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रविवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 203 रन लगाए। टीम की ओर से केएल राहुल ने 30 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। हालांकि, 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 18.4 ओवर में 163 रन बनाकर सिमट गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार