Rishabh Pant: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारतीय टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के मुरीद हो गए हैं। बर्मिंघम में बुधवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले स्टोक्स ने पंत की जमकर तारीफ की है।

Advertisement

ऋषभ पंत ने हेंडिग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। पहली पारी में 134 तो दूसरी पारी में उन्होंने 118 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के बाद पंत एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने। एंडी फ्लावर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2001 में 142 और 199 रन की पारी खेली थी। हालांकि पंत के 2 शतक के बाद भी भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

दूसरे टेस्ट से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स ने कहा, "मुझे ऋषभ को क्रिकेट खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे वह तरीका पसंद है, जिससे वह खेल को आगे बढ़ाता है। उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, जब आप उस तरह की प्रतिभा को मुक्त रखते हैं, तो ऐसा हो सकता है। वह 200 रन बना सकता है। ऋषभ जिस तरह से खेलता है, उससे हमें मौके मिलेंगे। लेकिन, वह बहुत खतरनाक खिलाड़ी है।"

जोफ्रा आर्चर को 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। उम्मीद थी कि वह दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। लेकिन, इंग्लैंड पहले टेस्ट वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरेगी।

दूसरे टेस्ट से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स ने कहा, "मुझे ऋषभ को क्रिकेट खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे वह तरीका पसंद है, जिससे वह खेल को आगे बढ़ाता है। उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, जब आप उस तरह की प्रतिभा को मुक्त रखते हैं, तो ऐसा हो सकता है। वह 200 रन बना सकता है। ऋषभ जिस तरह से खेलता है, उससे हमें मौके मिलेंगे। लेकिन, वह बहुत खतरनाक खिलाड़ी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार