T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच खेला गया। जेसन होल्डर की दमदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। 4 विकेट लेने वाले होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

मैच के बाद होल्डर ने कहा, "यह एक अलग मैच था। मुझे लगा कि गेंद ने अच्छा काम किया। गेंद की लाइन से हिट करना थोड़ा मुश्किल था। हम थोड़ी मूवमेंट भी कर पाए जो जरूरी था। हमारे गेंदबाजों ने भी आगे की तरफ बहुत कसी हुई गेंदबाजी की।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अच्छी गेंदबाजी का श्रेय सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि मैथ्यू फोर्ड को भी जाता है। मैथ्यू ने हमारे लिए अच्छी जमीन तैयार की और एक शानदार स्पेल किया। फिर हम वहां से एडजस्ट कर पाए।"

अपनी गेंदबाजी पर उन्होंने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसका मैं कुछ समय से अभ्यास कर रहा हूं। मैं बस खुश हूं कि कभी-कभी राउंड द विकेट भी गेंदबाजी कर लेता हूं। मैं एंगल बदलने की कोशिश करता हूं। साथ ही बहुत ज्यादा प्रेडिक्टेबल नहीं होने की कोशिश करता हूं।"

उन्होंने कहा, "अच्छी गेंदबाजी का श्रेय सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि मैथ्यू फोर्ड को भी जाता है। मैथ्यू ने हमारे लिए अच्छी जमीन तैयार की और एक शानदार स्पेल किया। फिर हम वहां से एडजस्ट कर पाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। शाई होप 44 गेंद पर 61 और शिमरोन हेटमायर 32 गेंद पर 46 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रैंडन किंग 22 रन बनाकर आउट हुए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार