वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करते हुए इतिहास रचा। वह टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया।

Advertisement

वैभव ने इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद फैंस, टीम के साथियों और सीनियर खिलाड़ियों का धन्यवाद किया है। मैच के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' की स्टोरी पर भारत की जर्सी में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और जब भी जरूरत होगी, वह अपना बेस्ट देते रहेंगे।

Advertisement

उन्होंने लिखा, "सभी मैसेज से बहुत खुश हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स को आपके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं अपने देश को प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर सच में बहुत शुक्रगुजार हूं, और मैं हमेशा अपनी टीम के लिए हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। आप सभी का हर चीज के लिए धन्यवाद।"

वैभव ने इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद फैंस, टीम के साथियों और सीनियर खिलाड़ियों का धन्यवाद किया है। मैच के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' की स्टोरी पर भारत की जर्सी में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और जब भी जरूरत होगी, वह अपना बेस्ट देते रहेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, भारतीय टीम को दूसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 190 रन लगाए। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 43 और ईशान किशन ने 49 रनों की दमदार पारी खेली। मगर इंग्लैंड ने 191 रनों के लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हुए ही 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लिश टीम की ओर से जैकब बेथेल ने 46 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार