न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच 26 रन से गंवाने के बाद दूसरा मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम करने के बाद बांग्लादेश ने न सिर्फ तीन मुकाबलों की सीरीज को 1-1 से बराबर किया, बल्कि उसके खिलाड़ियों ने भी व्यक्तिगत प्रदर्शन में काफी सुधार किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग में छलांग लगाई है।

Advertisement

बांग्लादेशी ओपनर तंजीद हसन उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें वनडे रैंकिंग सबसे ज्यादा फायदा मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 199 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 76 रनों की संयमित पारी खेलने के बाद तंजीद बल्लेबाजों की रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाकर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। तौहीद हिरदॉय पांच पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

इस मुकाबले के साथ बांग्लादेश की गेंदबाजी यूनिट को भी फायदा हुआ। स्पिनर रिशाद हुसैन 10 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज नाहिद राणा मैच में 5 विकेट लेने के बाद 32 पायदान की छलांग लगाकर 64वें स्थान पर पहुंच गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने सीरीज में लगातार विकेट लेने वाले प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में 39वां स्थान हासिल कर लिया है। भले ही डेरिल मिशेल इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

दूसरी ओर, टी20 रैंकिंग को देखें, तो नामीबिया के खिलाफ स्कॉटलैंड की सीरीज जीत के कारण रैंकिंग में कुछ अहम बदलाव हुए। अनुभवी ओपनर जॉर्ज मुन्से, जिन्होंने आखिरी मुकाबले में मैच जिताऊ शतक लगाया था, 7 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर पहुंच गए।

इस मुकाबले के साथ बांग्लादेश की गेंदबाजी यूनिट को भी फायदा हुआ। स्पिनर रिशाद हुसैन 10 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज नाहिद राणा मैच में 5 विकेट लेने के बाद 32 पायदान की छलांग लगाकर 64वें स्थान पर पहुंच गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने सीरीज में लगातार विकेट लेने वाले प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में 39वां स्थान हासिल कर लिया है। भले ही डेरिल मिशेल इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी विमेंस टी20 रैंकिंग में भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी लगातार बढ़त जारी रखी है। शेफाली 2 पायदान की छलांग लगाकर छठे पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉप 10 में वापसी के और करीब पहुंच गईं। कौर ने 2 स्थान की छलांग लगाई है। वह इस समय 11वें स्थान पर हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार