न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़कर भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी की ताजा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती ने तीन पायदान की छलांग लगाते हुए अपने करियर में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। चक्रवर्ती से पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 स्थान अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement

34 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ महज 4 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

भारतीय गेंदबाज अब टेस्ट और टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। जसप्रीत बुमराह लाल गेंद के फॉर्मेट में नंबर 1 गेंदबाज के रूप में मौजूद हैं।

मौजूदा एशिया कप में भारत के स्पिन आक्रमण की अगुवाई कर रहे कुलदीप यादव 16 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप यादव ने यूएई के खिलाफ 4, जबकि पाकिस्तान के विरुद्ध तीन विकेट हासिल किए थे।

ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा एक पायदान की छलांग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रीलंका के नुवान तुषारा ने छह पायदान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया है।

Advertisement

इस लिस्ट में पाकिस्तान के सूफियान मुकीम चार पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अबरार अहमद 11 पायदान ऊपर 16वें पायदान पर पहुंच गए। भारत के अक्षर पटेल ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए 12वां स्थान अपने नाम कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा एक पायदान की छलांग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रीलंका के नुवान तुषारा ने छह पायदान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब सातवें पायदान पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका ने उनकी जगह छठे स्थान पर कब्जा कर लिया है। डेवाल्ड ब्रेविस दो स्थान की छलांग लगाकर 11वें पायदान पर हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार