आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी न करने की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत गेंदबाजी से रोक रखा है। इसके चलते केकेआर का टीम संतुलन प्रभावित हो रहा है और भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस मामले पर अपनी राय दी है।

Advertisement

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर के बाद अब भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सुझाव दिया है कि टीम को संतुलन बनाए रखने के लिए कैमरून ग्रीन की जगह पर केकेआर को किसी और स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। केकेआर ने ऑक्शन में ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह शुरुआती दो मुकाबलों में गेंदबाजी करते नजर नहीं आए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि ग्रीन पीठ की इंजरी से उबर रहे हैं और वह इस कारण वह टूर्नामेंट के शुरुआती 10 से 12 दिनों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी न करने की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत गेंदबाजी से रोक रखा है। इसके चलते केकेआर का टीम संतुलन प्रभावित हो रहा है और भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस मामले पर अपनी राय दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अजिंक्य रहाणे से पहले मुकाबले में मिली हार के बाद जब ग्रीन के गेंदबाजी न करने का कारण पूछा गया था, तो उन्होंने इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मांगने की सलाह दी थी। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया था कि ग्रीन पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं और वह शुरुआती तीन से चार मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ग्रीन प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी कर रहे हैं, जिससे उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह से ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मुंबई के खिलाफ वह सिर्फ 18 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन बनाकर रन आउट हुए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार