मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज आदित्य तारे का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सुयश शर्मा को लगातार सपोर्ट करते रहना होगा। सुयश का प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ निराशाजनक रहा था।

Advertisement

सुयश ने एलएसजी के खिलाफ सिर्फ 2 ओवर का स्पेल डाला था और बिना कोई विकेट चटकाए 21 रन खर्च किए थे।

Advertisement

तारे ने कहा कि अगर आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब जीतना है, तो सुयश पर भरोसा बरकरार रखना होगा। तारे ने 'जियोस्टार' से बातचीत करते हुए कहा कि आरसीबी के गेंदबाजी संयोजन में अभी भी एक भरोसेमंद छठा गेंदबाजी विकल्प नहीं है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फ्रेंचाइजी को पार्ट-टाइम गेंदबाजों पर निर्भर रहने के बजाय सुयश को ज्यादा जिम्मेदारी देनी चाहिए।

सुयश ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं और वह सिर्फ 7 विकेट ही निकाल सके हैं।

तारे ने जियोस्टार के साथ बात करते हुए कहा, "आरसीबी को हमेशा एक भरोसेमंद छठा गेंदबाज ढूंढने में मुश्किल होती है। मेरा मानना ​​है कि उन्हें सुयश शर्मा को और सपोर्ट करने की जरूरत है। उन्हें अपने पूरे चार ओवर का कोटा फेंकना होगा। हां, उनकी लाइन और लेंथ बदल गई है, और सुयश का फॉर्म गिर गया है, लेकिन अगर आरसीबी को अपने खिताब का बचाव करना है, तो उन्हें सुयश पर भरोसा करना होगा।”

तारे ने आरसीबी की मौजूदा गेंदबाजी रणनीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम को रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंड विकल्प को अतिरिक्त ओवर देने के बजाय सुयश के साथ बने रहने से ज्यादा फायदा होगा।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, “शेफर्ड को दो ओवर देने के बजाय सुयश को सपोर्ट करना बेहतर विकल्प है। शेफर्ड ने इस साल गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से अगर आरसीबी को दूसरी बार ट्रॉफी उठानी है तो सुयश शर्मा को और सपोर्ट की जरूरत है।"

तारे ने आरसीबी की मौजूदा गेंदबाजी रणनीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम को रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंड विकल्प को अतिरिक्त ओवर देने के बजाय सुयश के साथ बने रहने से ज्यादा फायदा होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, आरसीबी डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट गंवाकर 203 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सर्वाधिक 61 रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए, जबकि टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन जुटाए। एलएसजी की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि शाहबाज अहमद ने 2 विकेट झटके।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार