दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का कहना है कि अगर टीम चाहे तो वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी भी पोजीशन पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है।
स्टब्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बताया कि मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए खिलाड़ी को अलग-अलग हालात में बल्लेबाजी करने उतरना पड़ता है। इसी वजह से वह हर परिस्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी देती है, तो वह उसे खुशी से निभाएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि अपने करियर में उन्होंने कई अलग-अलग बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी की है। कभी वह नंबर 3 पर उतरे हैं तो कभी नंबर 6 पर भी खेले हैं। इस वजह से उन्हें हर तरह के हालात में खेलने की आदत हो गई है। स्टब्स ने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलने के अनुभव ने उन्हें काफी मदद की है। इससे उन्हें मैच के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करने की क्षमता मिली है। स्टब्स का मानना है कि साझेदारी बनाना सबसे जरूरी होता है और वह हमेशा इसी पर ध्यान देते हैं।
स्टब्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बताया कि मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए खिलाड़ी को अलग-अलग हालात में बल्लेबाजी करने उतरना पड़ता है। इसी वजह से वह हर परिस्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी देती है, तो वह उसे खुशी से निभाएंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी में इस सीजन निरंतरता की कमी नजर आई है, जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। टीम को लगातार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, स्टब्स ने टीम का बचाव किया। उन्होंने कहा, "बुरे दिन, हमने छह में से तीन मैच जीते हैं। वहीं, जब हम हारे हैं, तब भी हमने 190 रन बनाए हैं। हम ज्यादा परेशान नहीं हैं। हर कोई सच में सकारात्मक है और हर कोई अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है।"