Imad Wasim: क्रिकेट जगत में पाकिस्तान हमेशा चर्चा में रहता है। हालांकि, इसके पीछे वजह उनका खेल नहीं बल्कि करतूत है। पाकिस्तान जिस टी20 लीग (पीएसएल) की टक्कर आईपीएल से करता है, उसके फाइनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो ड्रेसिंग रूम का बताया जा रहा है। जिस ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी रणनीति बनाते हैं, खाना खाते हैं, वहां एक पाकिस्तानी क्रिकेटर सिगरेट फूंकते पकड़ा गया।

Advertisement

इस्लामाबाद यूनाइटेड के ऑलराउंडर इमाद वसीम को सोमवार को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान करते हुए देखा गया।

Advertisement

इस ऑलराउंडर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड की तीसरी पीएसएल खिताब जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मुल्तान सुल्तांस को 159/9 पर रोकने के लिए पांच विकेट हासिल किए और बाद में सफल रन चेज़ का नेतृत्व करने के लिए नाबाद 19 रन भी बनाए।

हालांकि, मैदान पर अपने प्रदर्शन के तुरंत बाद वसीम एक विवाद में फंस गए। उन्हें मैच के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान करते देखा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, जब कैमरा इमाद पर था तब वो स्मोकिंग करते दिखे। बाद में वह खुद हंसने भी लगे। वीडियो में यह नजारा कैप्चर हो गया है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

हैरानी की बात ये है कि इमाद स्मोकिंग करने के बाद बल्लेबाजी के लिए भी उतरे और नाबाद रहकर टीम को जीत भी दिलाई।

Advertisement

वसीम को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2018 के बाद पहला फाइनल जीतकर पीएसएल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। दूसरी ओर, सुल्तांस, जो लगातार चौथा फाइनल खेल रही थी, एक बार फिर खिताब से चूक गई।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार