विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड में शुरू हुए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन, जहां अन्य भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जुरेल ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गेंदबाजों ने कप्तान मार्क्स एकरमैन के फैसले को सही साबित किया और भारतीय टीम को बुधवार को समाप्त हुए मैच के पहले दिन 255 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम की स्थिति और खराब हो सकती थी अगर ध्रुव जुरेल की नाबाद शतकीय पारी नहीं आई होती।

Advertisement

ध्रुव जुरेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उस समय भारतीय टीम 59 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। जुरेल ने इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए भारतीय टीम को 255 रन तक पहुंचाया। जुरेल 175 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौकों की मदद से 132 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरे शीर्ष स्कोरर कप्तान ऋषभ पंत रहे जिन्होंने 24 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 और सिराज ने 15 रन बनाए।

ध्रुव जुरेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उस समय भारतीय टीम 59 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। जुरेल ने इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए भारतीय टीम को 255 रन तक पहुंचाया। जुरेल 175 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौकों की मदद से 132 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

दक्षिण अफ्रीका ए के लिए टियान वैन वुरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार