ODI Match: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। कोहली ने एडिलेड में चार गेंदों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खोल सके। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

Advertisement

इससे पहले विराट कोहली पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में आठ गेंदें खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके थे। उस मैच में कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर अपना कैच कूपर कोनोलो को थमा बैठे थे।

Advertisement

विराट कोहली लंबे वक्त बाद भारतीय जर्सी में नजर आए हैं। इस सीरीज से पहले कोहली मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे, जिसमें 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बना सके।

वनडे विश्व कप साल 2027 में खेला जाना है, लेकिन 36 वर्षीय विराट कोहली की फॉर्म ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने एडिलेड के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। कोहली पांच मुकाबलों में 2 शतक के साथ इस मैदान पर 244 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 48.80 रहा है।

कोहली के अलावा ग्रीम एशले हिक, डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ इस मैदान पर एक से ज्यादा वनडे शतक लगा सके हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने यहां 2-2 वनडे शतक जमाए हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने एडिलेड के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। कोहली पांच मुकाबलों में 2 शतक के साथ इस मैदान पर 244 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 48.80 रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया एडिलेड में अब तक 15 वनडे मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 9 मुकाबले जीते, जबकि पांच मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस बीच एक मैच टाई रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार