भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बताया कि ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने चौथे टेस्ट के पहले दिन सुबह के सत्र में शानदार डिफेंसिव तकनीक और मजबूत मानसिकता का प्रदर्शन किया। पांच मुकाबलों की सीरीज का यह मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है।

Advertisement

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े, जिससे भारत को इस अहम मुकाबले में मजबूत शुरुआत मिली। यह मैच भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रॉफी जीतने के लिए उसे सीरीज के शेष दोनों मुकाबले अपने नाम करने होंगे।

Advertisement

चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 'मैच सेंटर लाइव' पर मांजरेकर ने कहा, "इन दोनों सलामी बल्लेबाजों की बदौलत सुबह का सेशन साफतौर पर भारत के पक्ष में रहा। उन्होंने बेहतरीन डिफेंसिव तकनीक और मजबूत मानसिकता के साथ अपनी लय को कायम रखा।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत को विदेशी परिस्थितियों में हमेशा एक स्थिर ओपनिंग जोड़ी की तलाश रही है, लेकिन अब लगता है कि वह जोड़ी मिल गई। दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन, जो शतकीय साझेदारी करता है। यह भरोसेमंद लगता है। इस जोड़ी से निरंतरता की उम्मीद की जा सकती है, जो बहुत मायने रखता है।"

भारत सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है। इस अहम मुकाबले में भारत को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले सत्र में भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेलते हुए केएल राहुल (46) के साथ 94 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।

उन्होंने आगे कहा, "भारत को विदेशी परिस्थितियों में हमेशा एक स्थिर ओपनिंग जोड़ी की तलाश रही है, लेकिन अब लगता है कि वह जोड़ी मिल गई। दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन, जो शतकीय साझेदारी करता है। यह भरोसेमंद लगता है। इस जोड़ी से निरंतरता की उम्मीद की जा सकती है, जो बहुत मायने रखता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि यशस्वी जैसे युवा खिलाड़ियों का इस तरह का प्रदर्शन भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार