ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बैटिंग के दौरान दाएं पैर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा था। लेकिन, दूसरे दिन जब भारत को जरूरत पड़ी तो वह बल्लेबाजी के लिए उतरे।

Advertisement

बीसीसीआई ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो पंत बल्लेबाजी के लिए जा सकते हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने गुरुवार को एक आधिकारिक अपडेट में कहा, "ऋषभ पंत, जिन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लगी थी, बाकी मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। अपनी चोट के बावजूद, ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम में शामिल हो गए हैं और टीम की आवश्यकताओं के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों ने खड़े होकर उनकी हिम्मत की प्रशंसा की।

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारतीय पारी के 68वें ओवर में तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पंत अपने दाहिने पैर को चोटिल कर बैठे। गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर उनके पैर के ऊपरी हिस्से पर जा लगी, जिस जगह गेंद लगी थी, उस स्थान में सूजन हो गई थी और खून भी निकल रहा था। इस वजह से पंत अपने घायल पैर पर ज्यादा वजन नहीं डाल पा रहे थे और उन्हें फील्ड से बाहर जाना पड़ा।

पंत जब मैदान से बाहर हुए तो उस समय 48 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे थे।

Advertisement

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारतीय पारी के 68वें ओवर में तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पंत अपने दाहिने पैर को चोटिल कर बैठे। गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर उनके पैर के ऊपरी हिस्से पर जा लगी, जिस जगह गेंद लगी थी, उस स्थान में सूजन हो गई थी और खून भी निकल रहा था। इस वजह से पंत अपने घायल पैर पर ज्यादा वजन नहीं डाल पा रहे थे और उन्हें फील्ड से बाहर जाना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऋषभ पंत की जगह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। किशन 2024 की शुरुआत से ही भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार