भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पुर्तगाल और लिवरपूल के फॉरवर्ड डियोगा जोटा के निधन से बेहद दुखी हैं। मोहम्मद सिराज मानते हैं कि जिंदगी की कोई गारंटी नहीं होती। हमें यह नहीं पता होता कि कल क्या होने वाला है।

Advertisement

शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान जब लंच के बाद सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जेमी स्मिथ को आउट किया, तो अपने हाथों से नंबर-20 का इशारा किया। यह जोटा की लिवरपूल जर्सी का नंबर है।

Advertisement

जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा गुरुवार को कार हादसे में अपनी जान गंवा बैठे थे। यह दुर्घटना स्पेन के जमोरा प्रांत में हुई।

बीसीसीआई ने 'एक्स' पर सिराज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "डियोगा जोटा के निधन के बारे में जानकर मैं भावुक हो गया। मैं पुर्तगाल का फैन हूं, क्योंकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी उसी टीम के लिए खेलते हैं।"

31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा, "जिंदगी बहुत अप्रत्याशित है। हम चीजों के लिए बहुत संघर्ष करते हैं, लेकिन यह भी नहीं पता कि कल क्या होगा। जिंदगी की कोई गारंटी नहीं होती। डियोगा जोटा की मौत की खबर चौंकाने वाली थी। मुकाबले के दूसरे दिन मुझे विकेट मिले, इसलिए मैं उनके लिए यह इशारा करना चाहता था। यह डियोगा जोटा के प्रति सम्मान जताने का मेरा तरीका था।"

बीसीसीआई ने 'एक्स' पर सिराज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "डियोगा जोटा के निधन के बारे में जानकर मैं भावुक हो गया। मैं पुर्तगाल का फैन हूं, क्योंकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी उसी टीम के लिए खेलते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मोहम्मद सिराज इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट झटके। इस मुकाबले में सिराज ने कुल सात विकेट अपने नाम किए, जिसने भारत को एजबेस्टन में पहली बार टेस्ट मैच जिताने में मदद की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार