भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को पुष्टि की है कि भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शेष सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, चोटिल अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।

Advertisement

नितीश रेड्डी पहले टेस्ट में नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे और तीसरे टेस्ट में उन्हें मौका मिला। उनका बर्मिंघम में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने लॉर्ड्स में बल्ले के साथ गेंद से योगदान दिया।

Advertisement

नितीश रेड्डी की गैरमौजूदगी में शार्दुल ठाकुर पहला टेस्ट खेले थे। अब नितीश रेड्डी शेष सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में शार्दुल ठाकुर के लिए रास्ता खुल सकता है।

दूसरी ओर, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने कहा, "बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय अर्शदीप के बाएं अंगूठे में चोट लग गई। बीसीसीआई की मेडिकल टीम स्थिति पर नजर रख रही है।"

अर्शदीप की कमी को पूरा करने के लिए, चयन समिति ने हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं।

Advertisement

23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट शुरू होगा, जिससे पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोटिल हैं।

इससे जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि इस तेज गेंदबाज के आखिरी दो टेस्ट मैचों में से केवल एक ही खेलने की उम्मीद है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले और तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के बाद बुमराह को आठ दिनों का ब्रेक मिला है। मैनचेस्टर में उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

अगर ऋषभ पंत उंगली की चोट के कारण बल्लेबाजी की भूमिका तक ही सीमित रहते हैं, तो भारत ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के रूप में लाने पर भी विचार कर सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले और तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के बाद बुमराह को आठ दिनों का ब्रेक मिला है। मैनचेस्टर में उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार