पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि एक युवा टीम के साथ इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराना कप्तान शुभमन गिल के लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगा और उनके करियर में मददगार साबित होगा।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया था। इसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। बतौर कप्तान गिल कैसा प्रदर्शन करेंगे, इसे लेकर सभी के मन में संशय की स्थिति थी। लेकिन, गिल ने सीरीज में सर्वाधिक 754 रन बनाकर एक नई ऊंचाई हासिल की।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए दानिश कनेरिया ने कहा, "दर्शकों को सलाम, उन्होंने ऐसा महसूस कराया जैसे मैच भारत में खेला जा रहा हो। शुभमन गिल ने पूरे दौरे में शानदार कप्तानी की और आखिरी दिन उनकी रणनीतिक कुशलता ने भारत की बहुत मदद की। पुरानी गेंद से बॉलिंग जारी रखने के उनके फैसले से भारत को बहुत फायदा हुआ।"

कनेरिया ने कहा, "यह सीरीज शुभमन गिल के लिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह कप्तान के रूप में उनकी पहली सीरीज थी। एक युवा टीम के साथ विदेश में सीरीज ड्रॉ कराना उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है। वह भविष्य में बहुत कुछ सीखेंगे। इसमें हमेशा कुछ न कुछ कमियां तो रहेंगी ही, लेकिन मुझे लगता है कि वह लंबे समय में एक शानदार कप्तान बन सकते हैं।"

पूर्व स्पिनर ने 'द ओवल' टेस्ट के आखिरी दिन सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी की तारीफ की, जिसकी बदौलत भारतीय टीम सीरीज 2-2 से जीतने में सफल रही।

कनेरिया ने कहा, "यह सीरीज शुभमन गिल के लिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह कप्तान के रूप में उनकी पहली सीरीज थी। एक युवा टीम के साथ विदेश में सीरीज ड्रॉ कराना उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है। वह भविष्य में बहुत कुछ सीखेंगे। इसमें हमेशा कुछ न कुछ कमियां तो रहेंगी ही, लेकिन मुझे लगता है कि वह लंबे समय में एक शानदार कप्तान बन सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कनेरिया ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के बिना टेस्ट जीतना और वो भी तब जब सीरीज दांव पर हो, बेहतरीन था। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, करुण नायर और रवींद्र जडेजा ने जीत में अपनी भूमिका निभाई। इस टीम ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार