भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार (4 नवंबर) से होगा। टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम वनडे में भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड आखिरी दो टी20 मैचों की अपनी फॉर्म को एकदिवसीय सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी। आइए आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं।

विराट कोहली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का यह न्यूजीलैंड का आखिरी दौरा माना जा रहा है। ऐसे में इस सीरीज में कोहली के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहेंगी। विराट को न्यूजीलैंड में खेलना काफी रास आता है। उन्होंने यहां खेले 11 वनडे मैचों में 46 की औसत से 514 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कोहली एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।

रोहित शर्मा: कोहली के साथ-साथ रोहित के लिए भी यह न्यूजीलैंड का आखिरी दौरा होगा। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज रोहित के लिए काफी अहम मानी जा रही है। तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में रोहित के ऊपर टीम को वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत देने का दारोमदार होगा।

ग्लेन फिलिप्स: टी20 सीरीज में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की भरमार लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स वनडे में भी टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। 5 मैचों की टी20 सीरीज में फिलिप्स ने कुल 341 रन बनाए और इस दौरान 3 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया। फिलिप्स की बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ पारी को बुनने और स्कोरबोर्ड को चलाने की काबिलियत भी नजर आई है।

मोहम्मद सिराज: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा। सिराज को इस साल सिर्फ 4 वनडे मैच खेलने का मौका मिला है और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4 विकेट चटकाए हैं। सिराज का साल 2026 में बॉलिंग औसत 44 का रहा है। हालांकि, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में सिराज अच्छी लय में दिखाई दिए हैं।

ग्लेन फिलिप्स: टी20 सीरीज में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की भरमार लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स वनडे में भी टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। 5 मैचों की टी20 सीरीज में फिलिप्स ने कुल 341 रन बनाए और इस दौरान 3 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया। फिलिप्स की बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ पारी को बुनने और स्कोरबोर्ड को चलाने की काबिलियत भी नजर आई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार