भारत-वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शनिवार को फैंस टीम इंडिया को सपोर्ट करने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। फैंस का मानना है कि टीम इंडिया तीसरे ही दिन मुकाबले को अपने नाम कर लेगी।

Advertisement

भारत-वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचीं साइना ने आईएएनएस से कहा, "मुझे यकीन है कि भारत इस मैच को आसानी से जीतेगा। भारत शानदार फॉर्म में है। मुझे खुशी है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत रही है। इस सीरीज में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल से काफी उम्मीदें हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव से आशा है।"

Advertisement

नवीन ने कहा, "मैं पूरी भारतीय टीम को पसंद करता हूं। टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीन भारतीय खिलाड़ियों ने पहली पारी में शतक जड़े हैं। गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में तीसरे ही दिन मैच खत्म होने की उम्मीद है।"

भारत को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एक नन्हे फैन ने कहा, "जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में जल्द ऑलआउट हो गई। इसके बाद केएल राहुल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। मैं जडेजा को देखने के लिए यहां आया हूं। वाशिंगटन सुंदर ने भी इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। हम वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे।"

नवीन ने कहा, "मैं पूरी भारतीय टीम को पसंद करता हूं। टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीन भारतीय खिलाड़ियों ने पहली पारी में शतक जड़े हैं। गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में तीसरे ही दिन मैच खत्म होने की उम्मीद है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज को पहली पारी में महज 162 रन पर समेटने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित की। इसी के साथ टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 286 रन की बढ़त हासिल की। मेजबान टीम की ओर से केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रवींद्र जडेजा (104) ने शतकीय पारियां खेलीं। मुकाबले के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार