New Delhi: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक चूक गए। मुकाबले के दूसरे दिन पहले सेशन के खेल में जायसवाल रन आउट आउट होकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

92वें ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल ने जायडेन सील्स की फुल लेंथ गेंद को मिड-ऑफ की ओर मजबूती से ड्राइव किया। जायसवाल ने रन चुराने की कोशिश में तुरंत दौड़ लगानी शुरू कर दी, लेकिन इसमें गिल को कोई दिलचस्पी नहीं थी।

Advertisement

जायसवाल तब तक काफी आगे निकल गए थे, उन्होंने वापस क्रीज पर लौटने की कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। थ्रो कीपर के छोर पर आया और तेविन इमलाच ने स्टंप्स बिखेर दिए। रन आउट होने के बाद जायसवाल दूसरे छोर पर मौजूद कप्तान से कुछ हद तक खफा भी नजर आए।

जायसवाल 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर पर रन-आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए।

इस अनचाही लिस्ट में संजय मांजरेकर शीर्ष पर हैं, जो साल 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध लाहौर के मैदान पर 218 के स्कोर पर रन आउट हुए थे। वहीं, द ओवल में साल 2002 में इंग्लैंड के विरुद्ध 217 के स्कोर पर रन आउट होने वाले राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। राहुल ही इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भी हैं, जो साल 2001 में कोलकाता टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 180 रन पर इस तरह आउट हो चुके हैं।

अगर यशस्वी जायसवाल इस मैच में दोहरा शतक जड़ते, तो यह उनके करियर का तीसरा दोहरा शतक होता। जायसवाल फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन की पारी खेल चुके हैं। इसके अगले ही मैच में जायसवाल ने राजकोट में इंग्लैंड के विरुद्ध नाबाद 214 रन बनाए थे।

Advertisement

इस अनचाही लिस्ट में संजय मांजरेकर शीर्ष पर हैं, जो साल 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध लाहौर के मैदान पर 218 के स्कोर पर रन आउट हुए थे। वहीं, द ओवल में साल 2002 में इंग्लैंड के विरुद्ध 217 के स्कोर पर रन आउट होने वाले राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। राहुल ही इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भी हैं, जो साल 2001 में कोलकाता टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 180 रन पर इस तरह आउट हो चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत 2 मुकाबलों की इस सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम कर चुका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार