भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए लंदन से न्यूकैसल की यात्रा के दौरान खूबसूरत ट्रेन यात्रा का लुत्फ उठाया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का अंतिम मैच मंगलवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

वनडे सीरीज के इस निर्णायक मैच से पहले, भारतीय महिला टीम ने न्यूकैसल तक की एक आरामदायक और खुशनुमा ट्रेन यात्रा का आनंद लिया। यह मेहमान टीम के लिए सुकून भरा एक यादगार पल था। इस बीच कुछ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ लूडो खेल रहे थे, तो कुछ किताबें पढ़ते हुए इस सफर का आनंद ले रहे थे।

Advertisement

बीसीसीआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋचा घोष ने कहा, "यह हमारे इस दौरे की आखिरी यात्रा है। इसके बाद सभी अपने-अपने रास्ते चले जाएंगे। इसलिए यह (ट्रेन यात्रा) एक खास याद होगी।"

टीम की फिजियो आकांक्षा सत्यवंशी ने कहा, "इंग्लैंड दौरे का हर दिन यादगार दिन रहा। यह 35 दिनों का दौरा था। इस दौरान हमें एहसास ही नहीं हुआ कि यह दौरा खत्म होने वाला है।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया।

भारत ने टी20 सीरीज का पहला मैच 97 रन से जीता था, जिसके बाद उसने अगले मुकाबले को 24 रन से अपने नाम किया।

Advertisement

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में पलटवार करते हुए पांच रन से जीत दर्ज की, जिसके बाद भारत ने छह विकेट से चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, इंग्लैंड सीरीज का पांचवां मैच पांच विकेट से जीतने में कामयाब रहा।

भारत ने टी20 सीरीज का पहला मैच 97 रन से जीता था, जिसके बाद उसने अगले मुकाबले को 24 रन से अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया के पास सीरीज के दूसरे मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज अपने नाम करने का शानदार मौका था, लेकिन बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने 'डकवर्थ-लुईस नियम' के आधार पर आठ विकेट से जीत दर्ज कर ली।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार