भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि संजू सैमसन ने पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ तेज शुरुआत दिलायी थी, लेकिन अगले मैच के लिए टीम इंडिया अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रही होगी।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, "संजू सैमसन रन ढूंढ रहे हैं। उनका दिमाग उलझा हुआ है। उसमें कई चीजें घूम रही हैं। टीम ने अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में उनका साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि भारत अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रहा होगा। अभिषेक भारत के लिए एक बड़ा खिलाड़ी है।"

Advertisement

नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर अश्विन ने कहा, "उसने बस फील्डर को टैप किया। ऐसा लग रहा था कि उसका दिमाग बहुत साफ नहीं था। उसे उम्मीद नहीं थी कि गेंद वहां होगी। ऐसी मेंटल हालत किसी भी खिलाड़ी पर असर डाल सकती है। इस पर ध्यान देना जरूरी है। अगर मैं होता, तो मैं उसे बस यही सलाह देता कि ज्यादा न सोचे और बिना डरे खेले। मैं उसे बस यही कहूंगा।"

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, "संजू सैमसन रन ढूंढ रहे हैं। उनका दिमाग उलझा हुआ है। उसमें कई चीजें घूम रही हैं। टीम ने अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में उनका साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि भारत अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रहा होगा। अभिषेक भारत के लिए एक बड़ा खिलाड़ी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के साथ कोलंबो में होने वाला है। अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हुए तो सैमसन को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार