भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेले तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है। भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तूफानी शतक की अहम भूमिका रही।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 292 रन बनाए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बेहतरीन शतक लगाया। मंधाना के 91 गेंदों पर 4 छक्के और 14 चौके की मदद से बनाए 117 रन की पारी खेली। उन्होंने अपना शतक महज 77 गेंद पर पूरा किया। भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक है। सबसे तेज वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी मंधाना के नाम ही है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने 70 गेंदों पर शतक लगाया था। मंधाना के वनडे करियर का यह 12वां शतक था।

Advertisement

मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा ने 40, विकेटकीपर ऋचा घोष ने 29, प्रतिका रावल ने 25 और स्नेह राणा ने 24 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए डॉर्की ब्राउन ने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। एश्ले गार्डनर ने 2, मेगान स्कट, एनाबेल सदरलैंड, ताहिला मैक्ग्रा ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।

मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा ने 40, विकेटकीपर ऋचा घोष ने 29, प्रतिका रावल ने 25 और स्नेह राणा ने 24 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 6 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार