T20 World Cup: इंग्लैंड दौरे पर गई दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए इंजरी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरी है। कार्डिफ में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज चोटिल हो गए। अभ्यास के दौरान उनके ग्रोइन में चोट लग गई।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा, महाराज पहले टी20 में खेलने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया गया।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका को लुंगी एंगिडी के रूप में दूसरा झटका लगा। दाएं हाथ का यह स्टार तेज गेंदबाज दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण आधिकारिक तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गया है। एंगिडी गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका लौट जाएंगे।

लुंगी एंगिडी के विकल्प के रूप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को टीम में शमिल किया गया है। बर्गर दूसरे टी20 से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। मिलर 'दं हड्रेड' के दौरान इंजर्ड हो गए थे। मिलर के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी बल्लेबाज के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

लुंगी एंगिडी के विकल्प के रूप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को टीम में शमिल किया गया है। बर्गर दूसरे टी20 से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। लंबे इंतजार के बावजूद बारिश के नहीं रुकने पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को जीत के लिए 5 ओवर में 69 रन का लक्ष्य दिया गया। इंग्लैंड 5 ओवर में 5 विकेट पर 54 रन बना सकी और 14 रन से मैच हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार