Skippers Rahul: चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर बीसीसीआई ने 12-12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

शुक्रवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी मैच के बाद दी।

Advertisement

स्लो ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह इस सीजन में लखनऊ और चेन्नई की पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

लखनऊ के खिलाफ एमएस धोनी ने 9 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर सीएसके को 20 ओवरों में 176/6 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रवींद्र जडेजा द्वारा नाबाद 57 रन बनाकर सीएसके को मैच में बनाए रखने के बाद धोनी ने टीम को एक अच्छा फिनिश दिया। हालांकि, केएल राहुल (82) और क्विंटन डी कॉक (54) की 134 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की मदद से लखनऊ ने चेन्नई को 8 विकेट से हरा दिया।

बेशक सीएसके को इस मैच में हार मिली लेकिन टीम के फैंस धोनी की बल्लेबाजी और उनकी फिटनेस देखकर बेहद खुश हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार